Add To collaction

मेहनत सबसे अच्छा गुण है,

* मेहनत सबसे अच्छा गुण है, आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है*

ईश्वर  ने   इंसान    बनाया, जिसकी दुनिया में है माया।
बने सफल हम खोज तरीका, जो सबके हित में था नीका।।
किंतु  लोभ  ने  हमें  सताया ,  हमने  संसाधन  अपनाया।।
अकर्मण्यता   मन   में    छाई , हमने  अपनी साख गंवाई।।
समझ  रहे  ईश्वर  की  इच्छा   , किंतु हमारी हुई परीक्षा।।
तब   वेदों   ने   हमें    बताया , मेहनत ही है सच्ची माया।।
बिन   मेहनत   होगी   बर्बादी , बन जाओ मेहनत के आदी।।
ये   आराम  नहीं   काम   आए , श्रम सीकर ही लाज बचाए।।
इसीलिए   रावत   का   कहना ,  बिना रुकावट चलते रहना।।
-* मेहनत सबसे अच्छा गुण है, आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है*।।
रचनाकार ✍️
भरत सिंह रावत
भोपाल मध्यप्रदेश 

   23
4 Comments

बेहतरीन अभिव्यक्ति

Reply

अदिति झा

17-Jul-2023 12:37 AM

Nice ☺️

Reply

Gunjan Kamal

10-Jul-2023 12:07 PM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply